फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में अनामिका बन नौकरी कर रही थी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ(कन्नौज)। अनामिका शुक्ला की डिग्री पर फर्जी तरीके से विशुनगढ़ क्षेत्र सरदामई गांव की आरती उर्फ आकृति अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी कर रही थी। अमेठी पुलिस ने उसे बुधवार को गिफ्तार कर लिया। आरती ने शिक्षक की नौकरी करने की जानकारी परिवार के लोगों से भी छुपाई थी। गिरफतारी के बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई।
सरदामई गांव की रामधनी की पांच बेटियों में तीसरे नंबर की आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू (20)विशुनगढ़ के निजी विद्यालयों में पढ़ाती थी। लगभग छह माह पहले वह प्रिया जाटव के संपर्क में आई। परिजनों को लखनऊ में नौकरी मिलने की बात कहकर आरती वहां चली गई। वह परिजनों को लगातार लखनऊ में होने ही जानकारी देती रही। अमेठी में गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोगों को फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अमेठी के सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) प्रभाकर मिश्रा ने छह जून को अनामिका शुक्ला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता लगा कि अनामिका शुक्ला अमेठी सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत है। उसे समस्त प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन वह निर्धारित समय में उपस्थित नहीं हुई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद से कर रही थी बीएड
आरती के परिजनों ने बताया कि उसने विशुनगढ़ के एके डिग्री कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में वह मैनपुरी जनपद के एक कॉलेज से वह बीएड कर रही थी। परिजनों के मुताबिक आरती दिसंबर 2019 में लखनऊ से संविदा शिक्षक के पद पर तैनात हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें