फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार के इशारे पर भाजपाइयों का उत्पीड़न’

Wed, 02 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में भाजपा का सात दिवसीय धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने प्रदेश सरकार के इशारे पर सुब्रत समेत अन्य भाजपाइयों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि कन्नौज में हुई सांप्रदायिक घटनाओं में जानबूझकर भाजपाइयों का नाम घसीटा जा रहा है, ताकि कन्नौज में भाजपा का अस्तित्व खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने जाएंगे और उनसे पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

नीलू मिश्रा ने कहा कि जिन अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाया है, उनसे वक्त आने पर पूरा हिसाब चुकता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमों से भाजपाई डरने वाले नहीं हैं। चेयरमैन सरोज पाठक ने कहा कि अधिकारी न्यायोचित कार्य करके अपने पद की गरिमा का पालन करें।
विज्ञापन


कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से पुलिस-प्रशासन दमनकारी कार्रवाई कर रहा है, उससे जनता का विश्वास उठ गया है। इस मौके पर गौरव कटियार, रावेंद्र कटियार, शरद कटियार, वैभव मिश्रा, वीर सिंह भदौरिया, सतीश दोहरे, सुरजीत दोहरे, धर्मेंद्र वर्मा, गुड्डन, चंद्रप्रकाश वर्मा, देवेंद्र चौहान, विक्रम अवस्थी, पवन त्रिवेदी और नन्हें तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें