फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नोटिस के बाद भी आवंटियों ने शुरू नहीं किया स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकास खंड मुख्यालय के पास बनी आठ दुकानों के आवंटियों को समाज कल्याण विभाग ने दो दिन का समय देते हुए किराया जमा करने व स्वरोजगार शुरू करने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

नोटिस जारी हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन आवंटियों ने न तो किराया जमा किया और न ही स्वरोजगार शुरू किया। इसके बाद भी समाज कल्याण विभाग ने आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी तरह की पहल शुरू नहीं की है।
साल 1986 में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड ने स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत आठ दुकानों का निर्माण कराने के बाद अनुसूचित जाति के अतिराजपुर निवासी झब्बूलाल व श्रीपाल, बहवलपुर के गंगाचरन व शेर सिंह, कुंवरपुर बनवारी के नरेंद्र, सिकंदरपुर के मलिखान, हथिन के राजू व मदनपुर के संतराम को स्वरोजगार के लिए किराए पर आवंटित किया था।
विज्ञापन

कुछ साल बाद इन आवंटियों ने यह दुकानें दूसरे लोगों को किराए पर दे दी। तभी से इन दुकानों का किराया जमा नहीं किया गया।
10 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग ने आवंटियों को नोटिस जारी कर किराया जमा करने व दूसरे लोगों से दुकानें खाली करवाकर स्वरोजगार के निर्देश दिए थे। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया था। एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन ने बताया कि नोटिस में दी गई समय सीमा बीत चुकी है। दुकानें खाली कराने के लिए एसडीएम कार्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें