फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तालाब व गढ़ी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। ग्राम नौली में सरकारी जमीन (तालाब व गढ़ी) ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रात के अंधेरे में जमीन पर निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ग्रामसभा की जमीन, जो तालाब और गढ़ी के रूप में दर्ज है। उस पर गांव का ही एक व्यक्ति अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर निर्माण करा रहा है। आरोप है कि यह काम रात के समय कराया जा रहा है, जिससे किसी को जानकारी न हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा नहीं रुकवाया गया। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण को रुकवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। सरकारी जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें