फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दबंगों ने दो गाड़ियों में की तोड़फोड़, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र की हसेरन चौकी के गांव हुसैननगर में मंगलवार की देर रात घर के बाहर खड़ी दो चार पहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को नामजद लोगों समेत अज्ञात आरोपियों पर फायरिंग करने, जान से मारने की धमकी देने और वाहन में रखा सामान व नकदी ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राममिलन सिंह के मुताबिक, रात 11:30 बजे कई लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी दो गाड़ियों में लाठी-डंडों समेत अन्य साधनों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। गाड़ियों में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब परिवार के लोगों ने बाहर आने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग करते हुए बाहर निकलने पर गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार धमकी के चलते परिवार के लोग पूरी रात भय के माहौल में रहे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम और हसेरन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में तीन को नामजद किया है। इसके अलावा तीन से चार अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि एक वाहन में रखा सोने की अंगूठी, 10 हजार रुपये नकद, जरूरी सामान और कागजात भी गायब हैं। पीड़ित ने पुलिस से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तोड़फोड़, कथित फायरिंग, चोरी और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चोरी हुए सामान की बरामदगी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें