फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, बीडीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में अनियमितता की शिकायत खंड विकास अधिकारी से गुरुवार को की गई है। आरोप है कि पात्र गरीबों को लाभार्थी सूची से बाहर कर अपात्रों को लाभ दिया गया। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मलगवां के मजरा मलगई में एक महिला ने ग्राम पंचायत सचिव पर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने और वास्तविक जरूरतमंद गरीब परिवारों को सूची से बाहर करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने खंड विकास अधिकारी तिर्वा को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मलगई गांव निवासी चुन्नी ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत मलगवां की सचिव मधु यादव पर प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनके पास पहले से पक्के मकान और पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर और कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवार आज भी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। महिला का आरोप है कि पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाकर अपात्र लोगों को प्राथमिकता दी गई है। इससे गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवारों में नाराजगी है। शिकायतकर्ता ने लाभार्थियों की सूची का स्थलीय सत्यापन कराकर निष्पक्ष जांच कराने, अपात्रों के नाम सूची से हटाने और वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। साथ ही अनियमितता में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का मकान देना है, लेकिन सूची में गड़बड़ी से यह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। कई परिवार वर्षों से कच्चे मकान और छप्पर में रहने को मजबूर हैं, जबकि अपात्राें को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-सोनिया श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी उमर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें