फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शक्तिवर्धक पाउडर पीने से युवक की हालत बिगड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जिम संचालक की ओर से शक्तिवर्धक पाउडर पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिम संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कलकत्तापुरवा गांव निवासी सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि गांव कुड़रा निवासी चचेरा भाई विकास कुमार (20) कस्बा तालग्राम स्थित एक जिम सेंटर पर कसरत करने जाता था। वहां जिम करने वालों को शक्तिवर्धक पाउडर पिलाया जाता है। जिम संचालक ने जो पाउडर दिया था वह काफी हानिकारक है। इस पाउडर के पीने से उसके भाई की हालत बिगड़ गई है। कानपुर के कल्याणपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने भाई की 95 फीसदी किडनी खराब होने की बात बताई है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कस्बा चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें