कन्नौज। शासन से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के तीनों विधायकों की निधि जारी कर दी है। तीनों विधायकों को 7.50 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। इस निधि से जनपद में विकास कार्य कराए जाएंगे। निधि आते ही विधायकों ने प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए हैं।
जनपद में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। सदर से विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, तिर्वा से कैलाश सिंह राजपूत और छिबरामऊ से अर्चना पांडेय विधायक हैं। विधायक निधि की धनराशि पांच करोड़ रुपये है। यह निधि दो किस्तों में जारी की जाती है। प्रथम किस्त में प्रति विधायक को ढाई-ढाई करोड़ रुपये जारी किए जाते हैं। निधि आते ही विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विभाग ने संबंधित क्षेत्र के विधायक को जानकारी दे दी है। विधायकों ने प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए हैं। विधायक सबसे अधिक सड़क, सोलर स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव देते हैं। इसके अलावा विधायकों ने अन्य विकास कार्य शामिल किए हैं। वहीं, सदर विधायक पिछले दो वर्षों से परिषदीय विद्यालयों को माडल बनाने के लिए निधि दे रहे हैं। साथ ही इन्होंने जिला अस्पताल को भी निधि दी थी। हालांकि सभी विधायकों के आनलाइन प्रस्ताव आएंगे। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामऔतार सिंह ने बताया कि प्रति विधायक की ढाई-ढाई करोड़ रुपये निधि आई है। प्रस्ताव आते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए प्रस्ताव दिए थे। उन पर तब से कार्य चल रहा है।