कन्नौज/छिबरामऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला कार्यालय से लेकर कई जगह मनाया गया। जिला कार्यालय पर केक काटने के बाद बच्चों को कॉपी व किताबें बांटीं। युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को राशन बांटा और पूर्व विधायक अरविंद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बार अध्यक्ष ने भी मिठाई बांटी।
सपा के जिला कार्यालय पर सदर विधायक अनिल दोहरे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्र पर टीका लगाकर केक काटा। नवाब ने कहा कि अखिलेश यादव गरीब, किसान, मजदूरों के नेता हैं और वह उनकी परेशानियों को भलीभांति जानते हैं। समाजवादी लोग हमेशा जनता के हित की लड़ाई लड़ने में आगे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भी जरूरतमंदों के लिए आगे आना चाहिए। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि अखिलेश यादव के शासन काल में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ। आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी गईं। हम समाजवादी लोग ये संकल्प लें कि समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके बाद नवाब सिंह और नगर अध्यक्ष भोले कुरैशी ने बच्चों को कापी-किताबें बांटीं। कार्यक्रम में संजू कटियार, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, नाजिम अख्तर, आसिफ आफख, फिरोज खां, रमेश यादव, राकेश कटियार आदि मौजूद रहे।
जिला व सत्र न्यायालय में बार अध्यक्ष रामभजन पाल, शिवांक वाजपेयी की अगुवाई में अखिलेश के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई। महासचिव केके यादव, मोहित यादव, पवन श्रीवास्तव, अमित यादव, राजेंद्र यादव, विमलेंद्र यादव, अहमद जमां खां आदि मौजूद रहे। ग्राम खिम्मापूर्वा, महमूदपुर पैठ में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव हसीब हसन की अगुवाई में गरीब, मजदूर परिवारों में राहत सामग्री बांटी गई। मुकीम खान, गगन यादव, पियूष यादव, सत्यम ठाकुर, तालिब आजमी, मुजम्मिल खान आदि भी मौजूद रहे।
छिबरामऊ में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर कार्यक्रम हुआ।
पूर्व विधायक ने कहा कि मिशन 2022 को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और पार्टी की नीतियाें का प्रचार-प्रसार करें। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन की अवधि का बिजली बिल और स्कूली फीस माफ करने की मांग की। नवाजिश अंसारी, शिवप्रकाश यादव घुर्रम, आदिल परवेज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य, शेखर सैनी, अंकुर यादव, राशिद फारुकी, श्याम सुंदर कौशल, रोबिन, साधना सोलंकी, विनोद यादव प्रधान, कमलेश प्रधान आदि मौजूद रहे।