फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा रोग से नष्ट हुई आलू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। आलू में झुलसा रोग लग जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई। कड़ी मेहनत और हजारों खर्च करने के बाद तैयार फसल नष्ट होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के साथ पाला गिरने से आलू की फसल में झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है। इसके बचाव के लिए किसान हजारों रुपये की दवा छिड़क रहा है, लेकिन फिर भी झुलसा रोग से निजात नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों बीघा आलू की फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गया है। क्षेत्र के गांव रसूलपुर, इस्माइलपुर, बसावन पुरवा में आलू की फसल नष्ट होने से किसान परेशान है। रसूलपुर निवासी सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी 18 बीघा आलू की फसल जो करीब दो माह की हो चुकी थी। झुलसा रोग लग जाने से फसल नष्ट हो गई है। किसान अजय कुमार, रामकुमार और रामप्रकाश ने बताया कि उनकी भी फसल नष्ट हो गई है। महंगाई में आलू की फसल नष्ट होने से किसान के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें