कन्नौज। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय काव्य गायन प्रतियोगिता में जिले के दो शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
राज्य स्तरीय काव्य गायन प्रतियोगिता में तालग्राम ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय तालग्राम के शिक्षक आशुतोष दुबे व प्राथमिक विद्यालय लालपुर के शिक्षक उमेश कुमार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, अपर शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आशुतोष दुबे ने बताया कि ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत डीआरपी की भूमिका का निर्वहन करते हुए एंडलाइन वैरीफिकेशन की जांच के दौरान अपने विद्यालय के अतिरिक्त दूसरे विद्यालय प्रा. विद्यालय बरई तिलकसराय संकुल ताहपुर के बच्चों के साथ शीर्षक टेसू राजा अड़े खड़े मांग रहे हैं दही बड़े पर बच्चों के साथ गतिविधि आधारित वीडियो बनाया। विद्यालय के सहायक अध्यापक ने रिकार्ड किया। राज्य स्तर पर वीडियो प्रेषित किया गया। जिसके चयन पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मेरे लिए यह एक संयोग की बात है। एक अलग अनुभव है। जिसमें अपने विद्यालय के अलावा दूसरे विद्यालय के बच्चों के साथ कम समय में यह कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ और उस कार्य को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया गया। आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहूंगा।