फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक की हत्या

Sat, 14 Feb 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवाजीनगर से शुक्रवार को गायब युवक की हत्या कर दी गई। शव गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुडवा बुजुर्ग गांव के पास एक ट्यूबवेल की कोठरी के पास पड़ा मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने रेलवे स्टेशन तिराहे पर जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी राजू शर्मा पुत्र राजकुमार मूल रूप से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसुमखोर का रहने वाला है। कुसुमखोर गांव निवासी इस्लाम पुत्र खलीकुल उसे शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब बिल्हौर चलने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। जब शाम तक राजू नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह राजू के भाई केशकांत ने कुसुमखोर निवासी इस्लाम के खिलाफ सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। दोपहर बाद डुडवा बुजुर्ग निवासी शराफत के ट्यूबवेल के पास राजू का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर गुरसहायगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक राघवन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे जहां उन्होंने शव की शिनाख्त राजू के रूप में की। शव को देखने से लग रहा था कि पहले उसका गला दबाया गया, इसके बाद सिर पर कई गंभीर प्रहार किए गए। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ रेलवे रोड तिराहा जीटी रोड पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मृतक का पोस्टमार्टम पैनल के जरिए करवाया जाए। मामले की रिपोर्ट हत्या की धाराओं में दर्ज की जाए। पुलिस अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया। तब जाकर जाम खुल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें