फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के बाद प्रेमी ने खुद भी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे प्रेमिका के घर में घुसकर सो रही प्रेमिका के सिर में सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भागे प्रेमी ने प्रेमिका के घर से करीब 20 मीटर दूर खुद के भी सिर में गोली मारकर जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस और फॉरेंसिक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हैं। बेटा देवांशू उर्फ अन्नू (23) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर के अशोक पाल की बेटी बीएससी फाइनल इयर की छात्रा दीप्ति (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया, एरवाकटरा के ग्राम चिट्टा निवासी युवक से तय कर दी। वह तालग्राम स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करता है।
देवांशू को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने ने तालग्राम जाकर लड़के को दीप्ति से शादी न करने के लिए धमकाया। इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को यह बात बता दी। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजू में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। यहां देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही। पंचायत में औरैया के युवक को भी बुलाया गया था, जिससे दीप्ति की शादी तय थी।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार देर रात करीब तीन बजे देवांशू अपने घर से पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक लेकर सुल्तानपुर पहुंच गया। यहां दीप्ति के मकान की छत पर चढ़कर वह घर में उतर गया। एक कमरे में चारपाई पर अपनी छोटी बहन दीपांशु के सो रही दीप्ति के सिर पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद देवांशू छत के रास्ते भाग निकला और प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास जाकर गोली मारकर खुद का भी भेजा उड़ाकर जान दे दी।
वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक चार थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को युवक की प्रेमिका के घर से एक खोखा बरामद हुआ। वहीं, तालाब के पास से बंदूक व खोखे मिले, जिन्हें जब्त कर लिया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने भी साक्ष्य जुटाए। वहीं, दूसरी ओर वारदात की जानकारी मिलते ही देवांशू के परिवार वाले घर पर ताला डालकर भाग गए।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। दीप्ति के परिवार में छोटी बहन दीपांशु और एक भाई अभिषेक हैं। वहीं, देवांशू दो भाई और दो बहनें थे। दीप्ति के पिता अशोक बिजली विभाग तालग्राम में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं।
वर्जन-
मृतिका के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त बंदूक जब्त की गई है। सभी साक्ष्य एकत्र कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, कन्नौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें