फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सगाई के बाद कार की खातिर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सगाई के बाद दहेज में कार की खातिर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि शादी न करने से बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। एसपी के आदेश पर तालग्राम पुलिस ने सगाई के बाद दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तिर्वा के ब्राह्मणपुर्वा गांव निवासी बबलू तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तालग्राम के गदोरा गांव निवासी अरुण कुमार दुबे के साथ बेटी की शादी तय की थी। 31 जनवरी को सगाई की रस्म पूरी हो चुकी है। इसमें तीन लाख नकद और सोने की अंगूठी व बाइक तय दहेज अनुसार दी थी। आरोप है कि शादी और तिलक की तारीख तय कर लेने के बाद वर अरुण कुमार ने तीन लाख रुपये के जेवर बनवाने के लिए मांगे। यह दहेज भी घर जाकर दे दिया। इसके बाद 12 फरवरी को फोन कर कार की मांग की।
कार न मिलने पर शादी से मना कर दिया। इससे बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। आए दिन आत्महत्या की बात कहती रहती है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें