फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार व बाइक में टक्कर के बाद पिकअप दुकान में घुसी

Sat, 02 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी कार व बाइक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक भट्ठा मजदूर और पिकअप चालक घायल हो गए, जबकि कार सड़क के दूसरी ओर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद सड़क पर शराफत अस्पताल के पास एमरान की गिट्टी और मौरंग की दुकान के सामने उनकी कार और बाइक खड़ी थीं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार पिकअप पीछे आ रहे बाइक सवार को कट मारते हुए अनियंत्रित हो गई। पहले पिकअप दुकान के सामने खड़ी कार से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार उछलकर सड़क के दूसरी ओर खाई में जा गिरी। वहीं पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में बिहार के गया जनपद के थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव बरजोरी निवासी भट्ठा मजदूर श्याम सुंदर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक खांड़ेदेवर निवासी रामकुमार (40) भी घायल हो गए। आरोप है कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। दुकानदार ने बताया कि पिकअप के अंदर शराब की खाली बोतल भी मिली है। कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें