फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Sat, 02 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला छपट्टी में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर घायल हो गया। ठेकेदार मजदूर को सौ शैया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला छपट्टी निवासी स्वतंत्र गुप्ता के मकान की पहली मंजिल पर गुरुवार को लिंटर पड़ा था। शुक्रवार को मजदूर छत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान करीब 11 बजे छत पर काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर के शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके नाक व कानों से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। ठेकेदार मोहल्ला चौधरियान निवासी सद्दाम उसे सौ शैया अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मकान मालिक व ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। मजदूर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें