फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव से नोकझोंक के बाद बैठक स्थगित

Sat, 26 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट ग्राम पंचायत की पहली बैठक सदस्यों व ग्रामीणों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। सचिव बैठक को प्राइमरी पाठशाला में करने जा रहे थे, जबकि सदस्य व ग्रामीण बैठक पंचायत भवन में कराने पर अड़े थे।
विज्ञापन


बाद में सचिव ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। ग्राम सभा सदस्य राजीव, श्याम सिंह, कप्तान, गुड्डू, शमा बेगम, मीना देवी के अलावा दर्जनों ग्रामीण भी सुबह 11 बजे पंचायत भवन पर एकत्रित हो गए। सदस्यों ने सचिव रमेश से फोन पर बात की तो पता चला कि समय तीन बजे रखा गया है।

बाद में शाम चार बजे सचिव प्रधान पति को लेकर प्राइमरी पाठशाला में पहुंचे। पंचायत भवन में मौजूद लोग यह जानकर स्कूल पहुंचे। बैठक के दौरान प्रधान रजनी देवी नहीं पहुंची। इस बीच सदस्य व ग्रामीण पंचायत भवन में बैठक की बात पर अड़ गए। इससे हंगामा होने लगा। इस पर बैठक स्थगित कर सोमवार को करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें