फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक, टूटी सामाजिक दूरी

विज्ञापन
यूको बैंक साखा के बाहर सामाजिक दूरी बनाने के लिए कतार लगवाते एसआई कमल भाटी - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा/गुरसहायगंज। दो दिन बाद खुले बैंकों में लेनदेन के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। बैंकों में भीड़ देख पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जगह-जगह लाठियां पटककर उन्हें एक मीटर दूरी पर लाइन में लगने की हिदायत दी। नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दो दिनों की छुट्टी के बाद जब सोमवार को बैंकें खुली तो सुबह 10 बजने से पहले बैंकों में लेनदेन के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान बैंकों के ताले तक नहीं खुले थे। पुलिस ने बैंक खुलने से पूर्व लोगों को एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े होने की बात कही लेकिन थोड़ी देर बाद सामाजिक दूरी का दायरा टूट गया। शहर तिर्वा रोड स्थित यूको बैंक के बाहर महिला-पुरुष झुंड बनाकर बैठ गए। सरायमीरा चौकी इंचार्ज कमल भाटी पुलिस बल समेत पहुंच गए। उन्होंने लाठियां पटकर लोगों को एक मीटर दूरी पर लाइन लगवाई। वहीं, अन्य बैंकों में लोग एक मीटर दूरी पर खड़े रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को कस्बा का निरीक्षण करने निकले डीएम राकेश कुमार, एसपी अमरेंद्र सिंह ने इलाहाबाद बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ देख ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों पर फटकारा और सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम राकेश कुमार ने शाखा प्रबंधक को बुलाकर बैंक के बाहर ग्राहकों में सोशल डिस्टेंस बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैक आफ इंडिया बैंक के बाहर एक मीटर दूरी पर खड़े खाताधारकों को देखकर बैंक में एक एक व्यक्ति को भेजे जाने के निर्देश दिए। गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार तिर्वा रोड आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर भीड़ की जानकारी पर कोतवाल राजा दिनेश सिंह पहुंच गए। उन्होंने लाठियां पटक कर भीड़ को लाइन से लगवाया सभी को एक मीटर दूरी पर रहकर रुपये का लेन-देन करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने बैंक के बाहर बनवाए गोले
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे एएसपी ने भारतीय स्टेट बैंक के बाहर जब भीड़ लगी देखी तो रुक गए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बैंक के बाहर एक-एक मीटर दूर गोले बनवाए। जिसमें बैंक में आने वाले खाताधारकों को खड़ा किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी विनोद कुमार सिंह नगर के मुख्य मार्ग से गुजरे जो भारतीय स्टेट बैंक के बाहर भीड़ देखकर रुक गए। उन्हाेंने बैंक के बाहर खड़े लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए एक-एक मीटर दूर गोले बनवाए। इसके अलावा एक बाइक पर सवार होकर निकलने वाले तीन लोगों को उन्हाेंने रोक लिया और पूछताछ की। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंक में जाने के लिए निर्देशित किया।
------------------------------------
राशन देखकर मची अफरा-तफरी
छिबरामऊ के गिहार कालोनी के सामने प्रशासन ने वितरण के लिए राशन सामग्री भिजवाई। जानकारी होते ही गिहार समुदाय के लोगों में अफरातफरी मच गई और राशन लेने के लिए लोगों ने ट्रैैक्टर ट्राली को घेर लिया। मौजूद लेखपाल व अन्य कर्मियों ने लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाया लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनीं।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें