आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कन्नौज जिले में थाना तालग्राम के अमोलर अंडर पास पर लांस नायक मिथुन की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मिथुन की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार मिथुन कार से अंबाला से लखनऊ जा रहे थे।