फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायालय गेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। इन्होंने सदर सीओ पर धन उगाही व साथी को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सदर क्षेत्राधिकारी साथी अधिवक्ता को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास कर रहे हैं। अधिवक्ता सोमवार व मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल पर थे। बार एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू द्विवेदी ने बताया कि आईजी से मिलने का समय ले लिया है। आईजी के सामने भी यह बात रखी जाएगी। कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें