फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान तीन लेखपालों के कार्य में लापरवाही मिलने पर एसडीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला तथा तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने सभागार में लेखपालों तथा राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के 528 बूथ तथा तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के 149 बूथों के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एसडीएम ने लेखपाल स्वाति राजपूत, ओमप्रकाश तिवारी तथा इंद्रपाल सिंह के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही चेतावनी दी गई कि इस कार्य में रुचि न लेने वालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की जानकारी निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर लेखपाल अपने क्षेत्र का नोडल कर्मचारी भी है।
क्षेत्र में फसलों के अवशेष न जलने दें। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल रिपोर्ट दें। ऐसे लोगों से प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा। दिवाली पर लेखपाल अपने क्षेत्र में रहें। 30 अक्तूबर तक कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा। इस अवसर पर लेखपाल तथा राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें