फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर एंट्री न करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के कक्षा नौ में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन एंट्री को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी विद्यालय समयबद्ध तरीके से छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस पप्पू सरोज ने गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयों को भेजे गए पत्र में बताया कि अब तक 10 विद्यालयों द्वारा ही ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की एंट्री की गई है, जबकि अधिकांश विद्यालय इस कार्य में पीछे हैं। उन्होंने इसे अत्यंत खेदजनक स्थिति बताते हुए कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद विद्यालय प्रशासन इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी। इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिए भी निर्देश प्रसारित किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को पुनः निर्देशित किया है कि अपने-अपने विद्यालयों के कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की एंट्री अनिवार्य रूप से ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर सुनिश्चित करें। डीआईओएस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से यह कार्य पूरा नहीं किया गया तो राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और संबंधित लिपिकों का अप्रैल 2026 का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, वित्तविहीन विद्यालयों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य छात्रों के शैक्षिक अभिलेखों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी विद्यालयों को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना चाहिए, ताकि किसी भी छात्र को आगे की शैक्षिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीआईओएस ने अंत में सभी संबंधितों से अपील की कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें और विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें