फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड : आंखों की रोशनी भी गई, और शादी भी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ का चर्चित देवर-भाभी प्रेम प्रसंग कांड शनिवार को दोबारा उस समय चर्चा में आ गया। शरीर पर बुरी तरह से जले हुए निशान लेकर जब युवक सौ शैया अस्पताल पहुंचा। वहां पर कुछ देर रुकने के बाद युवक स्वास्थ्य कर्मी को बिना सूचना दिए गए चुपचाप खिसक गया। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों से हुई वार्ता के दौरान युवक अपने प्रेम प्रसंग के कारण आंखों की रोशनी का दीपक बुझने से लेकर शादी टूटने की कहानी बता गया।
विज्ञापन



विशुनगढ़ निवासी रिंकू शर्मा का प्रेम प्रसंग उसके चचेरे भाई भाई की पत्नी से दो साल से चल रहा था। कुछ समय पहले रिंकू के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 25 अप्रैल को उसकी शादी तय थी। इसकी जानकारी होने पर 10 अप्रैल की रात उसकी प्रेमिका भाभी ने घर के बाहर बुलाकर उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर रिंकू घर पहुंचा और आसपास के झोलाछाप से इलाज करवाता रहा।
रिंकू शर्मा चेहरे व शरीर पर कई जगहों पर जलने हुए घावों के निशान लेकर दिन में सौ शैया अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे घेर लिया और इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन युवक ने भर्ती होने की बजाय अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी करनी शुरू कर दी। अस्पताल में युवक ने बताया कि उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह से और दूसरी आंख की आंशिक रूप से जा चुकी है। साथ ही 25 अप्रैल को तय उसकी शादी भी टूट चुकी है। इस संबंध में डाक्टर संतोष मिश्रा ने बताया कि युवक को इलाज के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह इलाज शुरू होने से पहले ही बिना किसी को सूचना दिए अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें