फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारोपी बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा। चार बीघा जमीन के लिए पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम देवपुर निवासी बुजुर्ग श्रीकृष्ण की रविवार रात कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पौत्र रजनीश ने पिता अशोक कुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजन के अनुसार घटना वाली रात आरोपी ने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद देर रात चारपाई पर सो रहे श्रीकृष्ण पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था। सोमवार को एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली थी। उन्होंने हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए थाना प्रभारी आलोक सिंह, चपुन्ना चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह तथा सर्विलांस टीम समेत तीन टीमों को लगाया था। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार भय के साये में जी रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने भी जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है। थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें