फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाना बना रही पत्नी को छत से फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नौ नवंबर को बहवलपुर गांव में एक पति पर पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर छत से नीचे फेंकने का आरोप है। इस गंभीर घटना में पत्नी रजनी बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता की मां संतोषी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति विमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोषी देवी ने बताया कि उन्होंने करीब नौ वर्ष पहले अपनी बेटी रजनी की शादी बहवलपुर गांव निवासी विमलेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विमलेश आए दिन रजनी के साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। नौ नवंबर की दोपहर करीब दो बजे रजनी ससुराल में खाना बना रही थी। तभी विमलेश वहां पहुंचा और गालीगलौज करते हुए खाना फेंक दिया।

रजनी के विरोध करने पर विमलेश ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। उसने जान से मारने की नीयत से रजनी को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रजनी के मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। आरोपी विमलेश ने कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें