फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्व-गणना का शुभारंभ, डीएम-सीडीओ सहित अधिकारियों ने स्वयं दर्ज की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों ने स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज की।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की सही एवं पूर्ण गणना करने के लिए आम जनता की सहभागिता आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने निर्धारित अवधि में अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी स्वयं पोर्टल पर दर्ज करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जा सकेगी। द्वितीय चरण में स्व-गणना के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जनसंख्या गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें