कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में मौजूद युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवती किसी तरह भाग निकली और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच पुलिस के डर से आरोपी युवक ने गांव के बाहर देर शाम पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
खैरनगर निवासी अवधेश वाल्मिकि गांव के ही एक मकान में अचानक पहुंच गया और युवती को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान युवती के विरोध करने और चिल्लाने से नाराज युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। युवती किसी तरह घर से भाग निकली और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की खोज बीन करने लगी। इस बीच आरोपी ने देर शाम गांव के बाहर पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।