फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। भाई की शादी का कार्ड बांटने दोस्त साथ जा रहा युवक एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रविवार को इटावा के बहरुन टोला निवासी मोहम्मद वाशिद (40) पुत्र जाहिद के भाई तारिक की 21 फरवरी को शादी है। वाशिद भाई की शादी के कार्ड बांटने इटावा के लंगई टीला निवासी दोस्त मोहम्मद फिरोज (27) पुत्र उस्मान के साथ बाइक से लखनऊ रिश्तेदारी जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब एक्सप्रेस-वे के थाना तालग्राम के बिचपुर्वा-भवनियापुर के पास पहुंचे थे। यहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की गश्ती टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां वाशिद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। टीम ने बाइक को बाइक को क्रेन से हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें