फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, कांवडिये के पैर के ऊपर से निकला पहिया, गंभीर

Tue, 05 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद चौराहे पर श्रंगीरामपुर से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़िये की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। कंटेनर का पहिया कांवड़िया के पैर से गुजर गया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख डाॅक्टर ने राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी राजकुमार (48) रविवार को श्रंगीरामपुर से गंगा जल लेने के लिए गए थे। सुबह करीब 4.45 बजे वह जल लेकर लौट रहे थे। फर्रुखाबाद चौराहा पर नेशनल हाईवे की दूसरी लेन पर पहुंचने के लिए सड़क पार करते समय कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
कंटेनर का पहिया उसके एक पैर के ऊपर से होकर गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद चालक कंटेनर को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे से फर्रुखाबाद चौराहा पर जाम लग गया। घायल आधा घंटे तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने घायल को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाने के बाद जाम को खुलवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। कोतवाल ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। परिजनों के साथ उसे तिर्वा भेजा गया है। साथ ही कंटेनर की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।


इनसेट

कोतवाल की कार में लोडर ने मारी टक्कर

फर्रुखाबाद चौराहा पर हादसे की सूचना पर पुलिस टीम कोतवाल की कार से मौके पर जा रही थी। मुख्य मार्ग पर अस्पताल रोड के पास सामने से आ रही दूध के लोडर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें