कन्नौज। शहर के सफदरगंज मोहल्ले में परचून की दुकान में आग लग गई। इससे करीब पांच लाख का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने रंजिश के चलते दुकान में आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
शहर के सफदरगंज मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान की परचून की घर के पास दुकान है। गुरुवार रात करीब 12 बजे दुकान से तेज लपटें निकलने लगीं। जानकारी मिलते ही अग्निशमन टीम ने पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख का सामान जल गया। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन की जा रही है। वहीं डहलेपुर गांव निवासी किसान महादेव कश्यप की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।