फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धसी बोरिंग के आसपास की जमीन

विज्ञापन
मशीन से बोरिंग करते मजदूर व मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन। कस्बे के मुख्य बाजार में पानी की टंकी निर्माण का काम चल रहा है। मशीन से बोरिंग का काम कराया जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर इस बोरिंग के आसपास की जमीन धंस गई है। बार बार जमीन धंसने के कारण मजदूरों में दहशत व्याप्त है। इधर, जल निगम ने दोबारा उसी स्थान पर बोरिंग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कस्बे में पानी टंकी निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मशीन लगाकर बोरिंग की जा रही है। दो दिन पहले बोरिंग के आसपास जमीन धंसने से लगभग दस फीट गहरा गड्ढा हो गया था। जमीन धंसने के बाद भी जल निगम के अफसरों ने उसी स्थान पर दोबारा बोरिंग का काम शुरू करा दी। शुक्रवार को एक बार फिर से जमीन धंस गई।
कार्य कर रहे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने इसके बाद भी बोरिंग का काम बंद नहीं कराया। कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर काम करने से इनकार कर दिया। एक बार फिर अफसर कर्मचारियों पर काम शुरू करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन कुमार, अरुण सिंह यादव, गोपाल सिंह, ठेकेदार सुधीर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट इंजीनियर गोपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी मजदूर ने इस मामले को लेकर शिकायत नहीं की है। शिकायत आएगी तो देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें