फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से मिठाई बिक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मिठाई बेचकर घर जा रहे विक्रेता की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मिठाई विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम गुरसहायगंज के गांधीनगर मोहल्ला निवासी आसू (30) पश्चिमी बाईपास से गुरसहायगंज की तरफ जा रहे थे। मवेशी बाजार के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आसू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ देर बाद सूचना पाकर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि उसका बेटा फेरी लगाकर मिठाई बेचता था। वह मिठाई बेचकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वह अविवाहित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें