कन्नौज। जिले में गुरुवार को कोरोना के 51 नए मरीज मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लक्षण मिलते ही लोगों से नजदीकी अस्पताल पहुंच कर कोरोना जांच कराने की अपील की है।
जिले में गुरुवार को कोरोना जांच कराने पर 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 1293 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूूदा समय 283 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लक्षण मिलते ही परिवार के लोगों से दूरी बनाएं। अस्पताल पहुंच कर जांच कराएं। हरहाल में सभी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। इससे कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होगा।