फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की अनियंत्रित कार ने साईकिल सवार दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत, पति और पुत्र घायल

विज्ञापन
बबली देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। तेराजाकट मार्ग पर मंगलवार दोपहर पुलिस दरोगा की अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों को दरोगा को पकड़ा। दरोगा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरुइया निवासी किसान वेदराम (40) पत्नी बबली देवी (35) के साथ बीमार पुत्र अमन (3) को दवा दिलाने सीएचसी तालग्राम गए थे। साइकिल से पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे थे। चौधरी कृपालसिंह इंटर कालेज के पास कार ने दंपती की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। कार में इटावा निवासी दरोगा राजीव कुमार फर्रुखाबाद के कायमगंज थाने में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। दरोगा ने कार समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बबली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल किसान के भाई राजकुमार ने इटावा निवासी दरोगा राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें