तालग्राम। लखनऊ से दिल्ली जाते समय चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि उसमें सवार छह लोग बाल-बाल बच गए। हादसा एक्सप्रेसवे पर हुआ।
बिहार जिला मधुबनी थाना साहरघाट गांव रीमा निवासी सुरेंद्र लखनऊ से दिल्ली पिकअप चला कर जा रहे थे। पिकअप में छह लोग और सवार थे। आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम मछैया गांव के पास सोमवार देर शाम पहुंचते ही चालक को नींद आ जाने के कारण पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। चालक घायल हो गया, जबकि उसमें बैठे छह लोगों में किसी को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और इफ्कान गश्ती दल ने क्षतिग्रस्त पिकअप को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया है।