फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में बालक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तेज रफ्तार ट्रक की सामने से आ रही ओमनी कार से भिड़ंत हो गई। ओमनी कार में सवार बालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र के कुर्सी गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई अंकित कुमार की बरात ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी नन्हेलाल के यहां जानी थी। मंगलवार को संजीव सात वर्षीय पुत्र इशांत, गांव के ही रामप्रकाश, बिधूना थाना क्षेत्र के कालेभोज गांव निवासी हिमांशु, जनपद कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र के खरुआपुर गांव निवासी राजकुमार व हंसराम समेत करीब सात लोग ओमनी से आ रहे थे। तिर्वा कस्बे के बाबा होटल के समीप पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में सात वर्षीय इशांत की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां चार की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें