फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर के पास गली में बच्चों के साथ खेल रहे एक तीन वर्षीय बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर स्वामी कई साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को धमकाते हुए मृतक बच्चे के पिता पर हमला बोल दिया। हमले से वे चोटिल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज निवासी निसार का तीन वर्षीय पुत्र हुसैन गुरुवार की सुबह करीब दस बजे घर के सामने गली में खेल रहा था। सामने की ओर से अनियंत्रित तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया। ट्रैक्टर बच्चे पर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल परिजन उसे लेकर चिकित्सालय रवाना हुए, लेकिन रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के समय ट्रैक्टर चालक मोबाइल की लीड लगाकर गाना सुन रहा था। इस वजह से ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया।
ट्रैक्टर मालिक पड़ोस के ग्राम गदनापुर का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही वह कई साथियों सहित मृतक के घर पहुंचा और हादसे में ट्रैक्टर चालक की कोई गलती नहीं होने पर विवाद करने लगा। इस दौरान उसने के पिता निसार पर पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया। जब बात नहीं बनीं तो वह मारपीट कर निसार को चोटिल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। निसार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें