ठठिया। थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव में मां के साथ लकड़ियां बीनने गई किशोरी पुलिया से रजबहा में गिर गई। इससे रजबहा में पानी में डूबने से उसकी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जैनपुर गांव निवासी पुष्पा देवी के पति राजेंद्र कठेरिया की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद से पुष्पा मजदूरी परिवार का भरण-पोषण करती है। सोमवार दोपहर बाद पुष्पा छोटी बेटी रेनू (15) के साथ रजबहा की तरफ लकड़ियां बीनने गई थी। छतरपुर रजबहा पुलिया के किनारे बेटी को बैठा कर वह लकड़ियां तोड़ने चली गई। इस दौरान रेनू किसी तरह पुलिया से नीचे पानी में गिर गई। काफी देर बाद पुष्पा लकड़ियां लेकर पुलिया के पास लौटी तो बेटी नजर नहीं आई। उसने इधर-उधर देखा तो बेटी रजबहा में पड़ी दिखाई दी। पुष्पा ने फौरन उसे रजबहा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे सांसे थम चुकी थी। पुष्पा का कहना है कि रेनू को को मिर्गी का दौड़ा आता था। दौड़ा आने पर वह पुलिया से से पानी में गिर गई है। थाना प्रभारी प्रयाग नरायण बाजपेयी ने बताया परिजनों ने रेनू का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।