तालग्राम। तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक के प्रयास में बांस लदी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नही लगाएं थे।
थाना सौरिख के गांव प्राननगला निवासी अंकित (24) तालग्राम से बाजार करने आए थे। घर जाते समय बाइक पर आदित्य सिंह (29), अमित सिंह (25) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के गांव मुसाफिरपुर के पास सर्विस रोड पर शाम तीन बजे के करीब ओवरटेक करने के प्रयास में आगे जा रही बांस लदी बाइक से जा टकराए और उछल कर दूर जा गिरे। तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अमित सिंह को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। (संवाद)