फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, पांच सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। मुजफ्फरपुर से हरियाणा जा रही प्राइवेट बस सोमवार शाम कार से बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। पांच सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर से निजी बस 40 सवारियों को लेकर हरियाणा के हिसार जा रही थी। ठठिया के पट्टी गांव के पास बिहार मधुवनी थाना अरेर चैनापुर निवासी शुभम झा कार का टायर बदल रहे थे। उसमें चार लोग सवार थे। इस दौरान बिहार से हरियाण जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पांच सवारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा शशीकांत व सहायक सुरक्षा अधिकारी, ओमप्रकाश और कृपाल सिंह ने क्रेन की मदद से बस को उठवाकर टोल प्लाजा ठठिया खड़ा करा दिया। सवारियों को दूसरी बस से भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें