फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन घायल, किशोरी गंभीर

विज्ञापन
फोटो:29: कार व ई रिक्सा टक्कर के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल किशोरी की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तिर्वा रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सलमान, सगरा गांव निवासी फूलन (17) पुत्री पटवारी और उत्तिमापुर पट्टी निवासी रामदेवी पत्नी रामाधार घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने फूलन की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें