फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। खेतों की तरफ गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह खड़िनी चौकी के गांव नगला दनुआ निवासी आशीष सिंह (19) अपने खेतों की तरफ गए थे। दोपहर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। देर शाम गांव के युवकों ने नहर की तरफ तालाब में किसी का पैर देखा। इन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। आशीष के रूप में पहचान की गई।
आशीष की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शिव नारायण सिंह का खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें