फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास कार्यालय के लिपिक की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बाल विकास कार्यालय के लिपिक की शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह उन्नाव से बाइक लेकर कन्नौज आ रहे थे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव जिले के निवासी अभिषेक द्विवेदी(48) बाल विकास कार्यालय कन्नौज में लिपिक थे। वह घर गए थे। शुक्रवार को बाइक से कन्नौज आ रहे थे। इसी दौरान गांगूपुर के निकट जीटी रोड पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह मार्ग पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भेजा।
यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अभिषेक 1997 में विभाग में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे। एक वर्ष पहले तबादला होने पर सीतापुर जनपद से कन्नौज आए थे। जानकारी होते ही अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें