फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन की टक्कर से कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर लौट रहे साइकिल सवार कारीगर को शनिवार रात एक प्राइवेट वाहन ने टक्कर मार दी। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम भगवंतपुर निवासी 45 वर्षीय नरेश सौरिख बंबा पर स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करता था। देर रात वह साइकिल से अपने गांव आ रहा था। ग्राम जरारा के पास प्राइवेट वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नरेश की पत्नी का पहले देहांत हो चुका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें