फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। आम तोड़ने के विवाद में युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने आम के बाग की रखवाली कर रही युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नौगाई निवासी अशोक पाल ने बताया कि वह घास लेने के लिए गए थे। रास्ते में गांव के एक शख्स ने बेवजह आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उधर, दूसरी तरफ उसी शख्स की बेटी ने बताया कि वह आम के बाग की रखवाली कर रही थी।
बाग में अशोक पाल आम तोड़ने लगा। मना करने पर वह अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मेरा हाथ फट गया। शोर मचाने पर परिजन आ गए। तब वह धमकी देकर भाग गया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि महिला चौकी प्रभारी रजनी बाला ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें