फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बरुआ सबलपुर गांव के सामने जीटी रोड पर वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी घायल है। उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर के विराहिमपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव (22) ट्रक चलाते थे। वह अपने गांव के साथी विनोद सिंह के साथ बाइक से भूसी लदे ट्रक को लेने गुरसहायगंज जा रहे थे।
बरुआ सबलपुर गांव के सामने बेवर की तरफ से आ रही वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पुष्पेंद्र यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पुष्पेंद्र हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें