फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 04 संजीत की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के अमोलर निवासी संजीत बाल्मीकि (23) पुत्र अजयपाल कन्नौज शहर में दैनिक मजदूरी पर सफाई का काम करता था। पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दोस्त को 22 दिसंबर को बरगांव गांव छोड़कर घर वापस आ रहा था। तभी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार के लोगों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत गंभीर देख परिजनों ने कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संजीत अपने चार भाई सुरजीत, अजीत और संदीप में तीसरे नंबर पर था। 13 माह पहले ही उसकी शादी हुई हुई थी। उसकी मौत से पत्नी काजल, मां गीता, पिता अजयपाल का रो-रो कर बुरा हाल है। संजीत का दो माह का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें