क्षतिग्रस्त बाइक को एक्सप्रेस वे से हटवाते यूपीडा के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। बिहार से रोहतक (हरियाणा) जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को शरीफाबाद गांव के सामने चालक को नींद आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
हरियाणा के रोहतक के मोहल्ला कच्चा छमाना रोड राजीव नगर निवासी सोनू कुमार (21) पुत्र अर्जुन महतो, अपने साथी बिहार के बेगूसराय जनपद अंतर्गत थाना साहदपुर निवासी छोटू कुमार (20) पुत्र जोजो महतो के साथ बाइक से रोहतक जा रहे थे।
बाइक सोनू चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शरीफाबाद गांव के पास सोनू की आंख लग गई। इससे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। छोटू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मृतक सोनू व घायल छोटू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।