फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल

Sat, 06 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सराफान में बाबा विश्वनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया। शनिवार की सुबह भक्तों ने धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में अबीर-गुलाल उड़ा भक्त जमकर थिरके।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में वृंदावन से आए बाल व्यास आचार्य माधव दीक्षित द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। सहयोगी आचार्य द्वारा ज्ञान सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन देर शाम और सुबह प्रवचन किए गए। कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी।

समापन पर शनिवार को कथा पंडाल से कथा विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर पहुंची व पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें