फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास का पैसा लेकर बैठ गए 389 लाभार्थी

Thu, 25 May 2017 12:00 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
रामपुर में बने आसरा आवास, इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा है गुणवत्ता और मानकों से खिलवाड़ का राज।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के आवास न बनाने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। खंड विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर समय से आवास पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अभी तक आठ ब्लाक में 389 लोगों ने आवासों का निर्माण पूरा नहीं किया है। इनमें से अधिकतर ने छत की ढलाई के बाद से काम रोक रखा है। करीब एक दर्जन लोगों ने काम ही शुरू नहीं किया है। धनराशि मिलने के बाद से यह नदारद हैं।

परियोजना निदेशक ने कहा है कि काम शुरू न होने की स्थिति में इन लोगों से रिकवरी कराई जाएगी। इसके अलावा खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन भी रोका जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले वित्तीय वर्ष में चयनित हुए लाभार्थियों में से विकास खंड छिबरामऊ में 13, गुगरापुर में 79, हसेरन में 45, जलालाबाद में 19, कन्नौज में 15, सौरिख में 81, तालग्राम में 36, उमर्दा में 101 ने अभी तक आवास पूर्ण नहीं कराए हैं।

आवास पाने वालों में से एक दर्जन लाभार्थी धनराशि मिलने के बाद से अफसरों को खोजे नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा तमाम लाभार्थियों ने छत ढलने के बाद से काम बंद कर रखा है। ऑनलाइन जुटाई गई सूचना के आधार पर इन लोगों को चिंहित किया गया है।

परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा का कहना है कि खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को आवास पूर्ण कराए जाने के लिए पत्र जारी किया गया है। जिन लाभार्थियों ने आवास का काम शुरू नहीं कराया, उन्हें चिंहित कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। काम न शुरू होने की स्थिति में रिकवरी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें